Anar ko English Mein Kya kahate hai : अ से अनार तो आप सब ने सुना होगा। और आप सब रोज खातें भी होंगे। पर क्या आप जानते हो अनार को इंग्लिस में क्या कहते है।
नही ना, मैं जानती थी, आप में से कुछ लोगों को पता नही होगा, कि Anar ko English Mein Kya kahate hai तो आप परेशान क्यों होते हो, आज हम आपको बताएंगे कि, अनार को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते है।
साथ ही हम अनार के फायदे और कुछ रोचक जानकारियां भी आप के साथ सांझा करेंगे। जो शायद ही आप जानते होंगे। अगर आप भी अनार से जुडी रोचक जानकारियां जानना चाहते है तो इस पोस्ट को आखिर तक पढिए।

अनुक्रम
Anar ko English Mein Kya kahate hai
भारत में अनार को कई नामों से जाना जाता है। हिन्दी में अनार, संस्कृत में दामिड उसी प्रकार इंग्लिश में अनार को हम ‘पोमेग्रेनेट’ Pomegranate के नाम से जानते है।
पोमेग्रेनेट’ शब्द बोलने में थोडा कठिन शब्द है। इसलिए हम सभी ने अपने बचपन में अनार को हिंदी में ही पढ़ा है। साथ ही अलग- अलग राज्यों में अनार को अलग नामों से जाना जाता है।
अनार के बारे में अधिक जानकारी :
अनार स्वास्थ्य की दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण फल है। यह फल दुनिया के गर्म प्रदेशों में पाया जाता है। वही भारत में अनार के पेड सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाठु और गुजरात में पाए जाते है।
अनार के पेड सुंदर व आकार मे छोटे होते है। अनार के पेड पर फल आने से पहले लाल रंग का बड़ा फूल लगता है। जो देखने में बहुत ही आकृषित होता है।
शोधकर्ताओं के अध्ययन के अनुसार ये फल 300 साल पुराना है। स्वास्थ्य संबंधी गुणों के कारण अनार भारत में बहुत प्रसिध्द् है।
बीमार होने पर डॉक्टर भी अनार का सेवन करने की सलाह देते है। अनार फल के साथ- साथ औषधि का भी कार्य करता है।
अनार के फायदे :
यू तो शरीर को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाने के लिए और भी फल है, लेकिन सभी फलों में अनार को स्वास्थय के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।
ये हम नही कहते, बल्कि ये खुद डॉक्टर्स का मानना है। यही नही अनेकों विटामिन और मनरल्स से भरपूर इस फल का हर कोई कायल है। बच्चे भी अनार को खाना पसंद करते है। अनार हर स्थान पर सेहत का सच्चा साथी माना जाता है
- अनार में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो आपको तंदुरुस्त और सेहतमंद बनाते है।
- अनार खाने से दिमाग तेज होता है और अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी से भी निजात दिलाता है।
- बीमार होने पर डॉक्टर भी अनार खाने या अनार का जूस पीने की सलाह देते है। अनार का जूस शरीर की गंभीर बीमारियों से लड़ने में आपकी मद्द करता है।
- अनार में पाया जाने वाला पनिकैलेगिन शरीर की उस सूजन को कम करता है जिससें कई खतरनाक बीमारी होने का खतरा बना रहता है।
- अनार के रोज सेवन करने से आँतो की कुदरती सफाई होती है तथा पाचन तंत्र भी ताकतवर बना रहता है।
- अनार में विटामिन-C पाया जाता है जो मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा की मरम्मत करता है तथा त्वचा की चमक बनाए रखता है।
- अनार के सही सेवन से एनीमिया से राहत मिलती है। अनार शरीर के रेड बल्ड सेल्स को बढ़ाता है। और आयरन की कमी को दूर करता है।
- अनार का फल, पत्ती और छिलके कई तरह केल रोगों के इलाज के लिए उपयोग में लाए जाते है।
- गर्भवती महिलाओं के लिए अनार का फल बहुत लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से बच्चे का वजन तो सामान्य रहता है और साथ ही प्री-मेच्योर डिलीवरी का खतरा कम हो जाता है।
- आयुर्वेद के अनुसार अनार के पत्ते और जड़ का उबला हुआ पानी पीने से पेट के कीड़े मरकर बाहर निकल आते है।
- अनार का सेवन करने से बालों के पोषण मिलता है और असमय बाल झड़ने की समस्या से निजात मिलता है।
- अनार त्वचा को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है।
अनार के बारें में रोचक तथ्य :
अनार में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है। इसलिए अनार के फल को खाने के साथ में इसके और भी उपयोग होते है। आइए बताते है आपको ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य, जिनसे आपको भी बहुत लाभ मिलेगा।
- ऐसा माना जाता है कि सुबह- सुबह फल खाने से ताजगी मिलती है।
- अनार के छिलको को पीसकर चेहरे पर पेस्ट बनाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है।
- अनार से कई तरह की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती है। जैसे- कस्टर्ड, आईसक्रीम, फ्रूट केक और भी डिशेज में हम अनार के दानों का प्रयोग कर के डिशेज को स्वादिष्ट तथा आकृषित बना सकते है।
- अनार की डाली से बनी हुई कलम पूजा-उपवास और तांत्रिक प्रयोगों में भी उपयोग में ली जाती है।
- अनार के बीजों से निकले तेज का उपयोग त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में किया जाता है।
- अनार विटामिन सी का एक बहुत अच्छा माध्यम है इसमें एंटी-आक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो कील- मुहासों की समस्या से निजात पाने में फायदेमंद होते है।
- अनार के छिलकों में सन- ब्लॉकिंग एजेंट्स होते है जो कि नेचुरल तरीके से त्वचा को सुरक्षित रखते है।
- अनार के छिलके को हम क्लीनजर के रुप में भी इस्तेमाल कर सकते है।
- अनार का वानस्पतिक नाम प्यूनिका ग्रैनेटम है।
इतना ही नही आज कल तो ब्यूटी प्रोडक्ट में भी अनार के फल और छिलकों को शामिल किया जा रहा है। अनार खाने में तो उपयोग होता ही है। इसकी फेस क्रीम भी बनाई जाती है। जो बाजारों में महँगे दामों में बिकती है।
conclusion
आज के लेख में आप ने Anar ko English Mein Kya kahate hai यह जाना इसके अलवा हम ने अनार के फायदे और रोचक जानकारी के बारे में विस्तार में जानकारी यह साझा की है जिसका आप को वर्तमान तथा भविष्य में जरूर फायदा होगा
इसके अलवा पाठशाला, कॉलेजेस और जनरल नॉलेज के एग्जाम में अनार को इंग्लिश में क्या कहते है और अनार के फायदे जैसे महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाते है जिसका जवाब आप आसानी से दे सकते है क्यों की इस लेख में हम ने अनार संबंधित पूरी जानकारी आप के साथ साझा करने की कोशिश की है
यदि अभी भी अनार को इंग्लिश में क्या कहते है या अनार के फायदे और नुकसान के बारे में आप अज्ञान हो तो निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते है जिसका जवाब देने की हम पूरी कोशिश करेंगे