Tongue Twisters in Hindi, English, Marathi, Gujarati

Tongue Twisters in Hindi : अपने बचपन में हर किसी ने ‘कच्चा पापड़ पक्का पापड़’ तो सुना ही होंगे। और आप सभी ने इसे बोलने की कोशिश भी की होगी। साथ ही आपने अपने दोस्तो या भाई बहन से भी ये बुलवाया होगा। और नही बोलने पर आप भी हंसी के पात्र जरुर बने होंगे। और इसके साथ आप दूसरों पर भी हंसे होंगे।

क्योकि ‘कच्चा पापड़ पक्का पापड़’ बस देखने में ही आसान है। इसका उच्चारण करने में बड़े बड़े भी अटक जाते है। ये वाक्य एक ही प्रकार के शब्दों के उलटे-पुल्टे प्रयोग से बनाए जाते है। और शब्दों के उलटे-पुल्टे प्रयोग से बने इन वाक्यों को हम Tongue twister (टंग ट्विस्टर) कहते हैं।

Tongue twister in Hindi की मद्द से हम ज़बान की Exercise करते है। इसके प्रतिदिन उपयोग से हम कठीन से कठीन शब्दों को बिना अटके बोलना सीख जाते है। इसका निरंतर अभ्यास शब्दों के स्पष्ट उच्चारण करने की शक्ति को बढ़ता है।

कच्चा पापड़ पक्का पापड़’ 1981 में बनी अभिताभ बच्चन की याराना फिल्म का फेमस हास्य दृष्य है। और यह आम जनता को भी काफी पसंद आया। हर किसी ने इसे बोलने की प्रयास किया।

इसके बाद आमिर ख़ान की फ़िल्म में भी Tongue twister का प्रयोग किया। जो इस प्रकार है- खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियाँ, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह।

उसी प्रकार और भी Tongue twister हैं। ‘कुछ ऊँट ऊँचा, कुछ पूँछ ऊँची, कुछ ऊँचे ऊँट की पूँछ ऊँची’। जिसे देखो वही इसका अभ्यास कर रहा है। और इसे जल्दी जल्दी बोलकर ज़बान पर अपने क़ाबू को आज़मा रहा है।

 

Tongue Twisters in Hindi
Tongue Twisters in Hindi

 

Tongue Twisters क्या होता है

Hindi tongue twisters एक ही तरह के शब्दों के उलटे-पुल्टे प्रयोग से बनाया जाता है, और जल्दी जल्दी बोलने में इसमें ग़लती की संभावना बढ़ जाती है। जिससे बोलने वाला मज़ाक़ का पात्र बन जाता है।

अंग्रेज़ी में इसे tongue twisters (टंग ट्विस्टर) कहते हैं। और हिंदी भाषा में इसे वाणी की वक्रता या जीभ अमेठुआ कहते है। वास्तव में tongue twisters का हिंदी में अर्थ वाणी की वक्रता है।

एक तरह के शब्दों के उलटे-पुल्टे प्रयोग से बने इन वाक्यों को हम Tongue twister (टंग ट्विस्टर) कहते हैं। Tongue twister एक वाक्य होता है जो कि एक जैसे शब्दो को उल्टा- सीधा लिख कर बनाया जाता है।

हालांकि इन वाक्यो के कोई मायने नही होते है। केवल मनोरंजन को देखते हुए इनका निर्माण किया जाता है।

इन्हें बोलने से हम शब्दो के उच्चारण करने में अटकते नही है। क्योकि Tongue twister को बोलने से हमारी जीभ की बोलने में अटकती नही है। इसे हम ज़बान का व्यायाम भी कह सकते है।

Tongue twister को एक बार बोलना आसान बात है पर लगातार बिना रुके इसे बोलना पहली बार में किसी के लिए में ना मुमकिंन है। जैसे कुछ Tongue twister हम आपको बता देते है, आप भी बोलकर प्रयोग कर सकते है।

  • चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदनी रात में चांदी के चमच्च से चटनी चटाई !
  • कच्चा पापड़, पक्का पापड़ !
  • समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है, समझ समझ के जो ना समझे, मेरी नजर में वो ना समझ है !
  • जो हँसेगा वो फंसेगा, जो फंसेगा वो हँसेगा !
  • जो जो को खोजो खोजो जोजो को जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जो जो !
  • मत हँस हँस मत, मत फंस फंस मत !
  • भगवान ने भेजे को भेजा पर ऐसे भेजे को क्यूँ भेजा जिसमे भेजा ही नही भेजा !

 

Tongue Twisters बोलने में इतनी परेशानी क्यों होती है

उपर हमने आप को कुछ Tongue twister दिखाए है। जिनको आपने भी बोलकर ट्राई तो जरुर किया होगा। और आप अटक गए होगे। पर क्या आप जानते है हमें Tongue twister को बोलने में इतनी परेशानी क्यों होती है। हम इन वाक्यों को बोलते समय क्यो अटके है।

जैसा की आप जानते है Tongue twister को बनाने के लिए एक जैसे शब्दों को प्रयोग में लिया जाता है। लेकिन इनका उपयोग करते समय एक जैसे शब्दों को आगे पीछे कर दिया जाता है। एक जैसे शब्द होने की वजह से हम कंफ्यूज हो जाते है और वाक्य को बोलते समय शब्द उलटे बोल देते है।

इतना ही नही हमें इसको बोलने में परेशानी इसलिए भी होती है क्योकि इसमें समान उच्चारण वाले शब्दो का भी प्रयोग किया जाता है।  लेकिन इनका स्थान बदल दिया जाता है। जिससे हम इसे लगातार बोलने में अटक जाते है।

  • जैसे- जो हँसेगा वो फंसेगा,
  • जो फंसेगा वो हँसेगा !

इस वाक्य में हँसेगा तथा फंसेगा शब्दों का दो बार प्रयोग किया गया है। लेकिन प्रत्येक लाइन में इनका स्थान बदल दिया गया है। जिस कारण हमें बोलने में परेशानी होती है। उसी प्रकार और भी वाक्य है।

 

Tongue Twisters word के क्या फायदे है

ये तो थे हिंदी Tongue twister । अंग्रेजी में भी Tongue twister होते है। और गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक़ अंग्रेज़ी का सबसे मुश्किल टंग ट्विस्टर है  The sixth sick sheikh’s sixth sheep’s sick जिसका हिंदी में मीनिग है – छठे बीमार शैख़ का छठा भेड़ बीमार है, तो है ना ये बेहद मजेदार।

पर क्या आप Tongue twister के फायदे जानते है। आखिर क्या फायदे होंगे इसे बोलने के। चलिए जान लोते है Tongue twister के फायदे।

ज़बान के फिसलने से काफ़ी कुछ बदल जाता है कभी तो ये जान बूझ कर किया जाता है तो कभी कभी सचमुच ऐसा हो जाता है। हिंदी में एक मुहावरा है पालना पोसना जिसका मतलब होता है लालन पालन

लेकिन कभी कभी जल्दी में बोलते हुए अकसर कुछ लोगो के मुह से पाल-पोस की जगह पास-पोल निकल जाता हैं। यानी की एक शब्द का एक अक्षर दूसरे शब्द के अक्षर से बदल जाता है, और वो व्यक्ति हंसी का कारण बनता है।

Tongue twisters word से ज़बान तेज़ होती हैं। जिससे व्यक्ति हंसी का पात्र बनने से बच जाता है। क्योकि Tongue twisters word में एक जैसे शब्दो का उल्टा पुलटा इस्तेमाल किया जाता है। और इसका लगातार इस्तेमाल से हम आराम से किसी भी शब्द को बिलकुल स्पष्ट बोल सकते है।

 

Tips on Tongue Twisters ( Hindi )

  • भाषण की अपनी सामान्य गति से धीमी शुरुआत करें। जिस से आप स्पष्ट बोल सकता है, ज्यादातर लोगों के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है। जब उच्चारण आसान लगे, तो धीरे धीरे गति पकड़ें।
  • शब्ध दोहराव के बीच मे ब्रेक लीजिये । वरना आप की जीभ सही तरह से काम नहीं करेगी और आप की जीभ जबान से फिसल जाएगी
  • आईने के सामने अभ्यास करें। अपने चेहरे की हरकतों को देखें और गलती का पता लगाएं
  • आप अपने आवाज़ को रिकॉर्ड करें। जिस तरह से आप एक क्रम का उच्चारण करते हैं उसे सुनने से कमजोरियों का पता चल सकता है। अन्यथा, आप अपने परिवार के किसी सदस्य के मित्र से अपनी सभी खामियों को दूर करने के लिए कह सकते हैं।
  • समय-समय पर एक या कुछ Tongue Twisters दोहराएं। इस तरह, आप अपने चेहरे की मांसपेशियों को उपयोगी गतिविधियों को भूलने नहीं देंगे। शुरुआत में हर दिन व्यायाम करने की कोशिश करें, फिर-हर दो दिन में कम से कम एक बार करे जटिल उच्चारण वाला कथन का व्यायम करे

 

Popular tongue twisters in Hindi

  • समझ समझ के समझ को समझो, समझ समझना भी एक समझ है. समझ समझ के जो न समझे, मेरे समझ में वो ना समझ है !
  • चंदा चमके चम् चम्, चीखे चौकन्ना चोर, चिति चाते चीनी, चकोरी चीनी खोर !
  • राधा की बूनी में नीबू की धारा !
  • चार कचड़ी कच्चे चाचा, चार कचड़ी पक्के, पक्की कचड़ी कच्चे चाचा, कच्ची कचड़ी पक्के !
  • पिली रेल काली रेल पिली रेल काली रेल काली काली पिली पिली रेल !
  • पीतल के पतीले में पपीता पीला पीला
  • अब कूद रस्सी रस्सी कूद कूद मत गिर पड़ !
  • नंदु के नाना ने नंदु की नानी को नंद नगर मे नागिन दिखाई !
  • मदन मोहन मालवीय मदा्स मे मछली मारते मारते मरे !
  • नज़र नज़र में हर एक नज़र में हमे उस नज़र की तलाश थी, वो नज़र मिली तो सही पर उस नज़र में अब वो नज़र कहाँ थी !
  • लाली बोली लालू से लल्लन लाया था लालू की शादी पे, लाल लाल लिफाफे में लड्डू !
  • कच्चे पेड़ पर पका पपीता पका पेड़ या पका पपीता, पके पेड़ को पकडे पिंकू, पिंकू पकडे पका पपीता !
  • रोटी खा के पॉटी जाओ पॉटी जा के रोटी खाओ !
  • भगवान ने भेजे को भेजा पर ऐसे भेजे को क्यूँ भेजा जिसमे भेजा ही नही भेजा !
  • पीठ ऊँची उंट की उह्चई से नहीं होती, होती ही है होती ही है पीठ ऊँची उंट की !
  • चाचा के चौड़े चबूतरे पर चील ने चूहे को चोंच से चबा डाला !
  • सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा !
  • चंदू के चाचा ने चंदू की चाची को चांदनी रात में चांदी के चमच्च से चटनी चटाई !
  • पक पका पक पका पक पक पका पक !
  • उंट उ्ंचा उट की पीठ उची उची पुछ उट की !
  • नदी किनारे किराने की दूकान !

 

Funny tongue twisters in Hindi

  • लपक बबुलिया लपक, अब ना लपकबे त लपकबे कब
  • तोला राम ताला तोल के तेल में तुल गया, तुला हुआ तोला ताले के तले हुए तेल में तला गया
  • खड़क सिंह के खड़कने से खड़कती हैं खिड़कियां, खिड़कियों के खड़कने से खड़कता है खड़क सिंह
  • जो जो को खोजो खोजो जोजो को, जो जोजो को ना खोजो तो खो जाए जोजो
  • डबल बबल गम बबल डबल

 

Funny tongue twisters in Marathi

Marathi Tongue twister = जिह्यापीडक भाषित

  • चटईला टाचनी तोचली.
  • कच्छी पपाई, पक्की पपई.
  • काकुनी काकांचा कपटातले कोर्टाटले कागद कटरीने करकरा कापले.
  • पंतोबाजी पिवळी पिवळी पगडी पार्वतीच्य पस्तिसाव्या पायरी वरुण पाच्यवा पायरीवर पडली .
  • पांडुरंग पाटीलचा पाचवा पोरगा पप्पू पंचविसाव्य पायरीवरुन पुष्पाच्या पायवर पडला
  • काकाने काकुला कपटात कोंडले कारन काकुणे काकाच्या कपाटातले कामाचे कागद कटरीन कराकरा कापून काधले.
  • महेश मोघे मामानी मंगला मोघे मामीच्य मंगलवारी मुद्धमून मुस्कुटात मारली. मोघे मामी म्हणाल्या मला मुध्दामुन मुस्कुटात मारलीत ?
  • चंदूच्या हुशार काकांनी चाळीसगाव शहरातील चांदणी-चौकात चांदीच्या चमच्याने चमच्याच्या चाचीला चार वेळा चिंचेचा चवदार चव दिली.

 

Tongue Twisters to improve pronunciation in English

  • Raw papaya, ripe papaya.
  • can you can a as a canner can can a can?
  • Seven Slick Slimey snakes slowly sliding southward
  • she sells seashells by the seashore of seychlles
  • sheena leads, Sheila needs
  • shut up the shutters ad sit in the shop
  • Uncle shut aunty in the cupboard because she cut up his important papers from the cupboard with a pair of scissors
  • Pantobanchi pivli pivli pagdi parvatichya pastisavya payri warun pachywa payriwar padli.
  • Aunty cuts uncle’s court papers form his cupboard using uncle’s scissors.
  • Drew Dodd’s dad’s dog’s dead
  • Pandurang Patil’s fifth’s son Pappu fell on Pushpa’s leg from 25th stair
  • The chic Sikh’s sixty-sixth sheep is sick
  • Black background, brown background
  • She sells seashells by the seashore
  • Seventy-seven benevolent elephants
  • Give papa a cup of proper coffe in a copper coffe cup
  • A snake sneaks to seek a snack
  • Six Czech cricket critics
  • The big bug bit the little beetle
  • Friendly fleas and fireflies
  • Green glass globes glow greenly
  • Betty’s big bunny bobbled by the blueberry bush
  • Fresh fried fish
  • Chandu’s wise uncle fed a tasty pickle of tamarind to chandu’s wicked aunt four times by polished silver spoon in the Chandni-chowk of Chalisgaon town.
  • Rubber baby buggy bumpers

 

 

Conclusion

आज हम ने Tongue Twisters in Hindi के बारे में लेख साझा किया है इसके अलवा Tongue Twisters in English के भी कुछ वर्ड यहाँ साझा किये गए है हालांकि यहाँ शेयर किये Tongue Twisters ज्यादा नहीं है

लेकिन यदि आप को हमारे द्वारा क्रिएट किये 5000 से भी अधिक Tongue Twisters word जरूरत है तो बेशक आप निचे हमे कमेंट में हमे बता सकते है

हम आप के ईमेल पर 5000 से भी अधिक बनाये Tongue Twisters in Hindi collection आप के ईमेल पर साझा कर देंगे जिसमे सभी प्रकार के Tongue Twisters उपलब्ध है इसके अलवा Tongue Twisters images भी उसमे शामिल है जिसे आप अपने सोशल मिडिया पर शेयर कर सकते है