1 Million kitna hota Hai | एक मिलियन कितना होता है

1 Million kitna hota hai | एक मिलियन कितना होता है ? हिन्दी भाषा या फिर अन्य भारतीय भाषाओं के साथ अपनी पढ़ाई करने वालें अधिकतर छात्र या व्यक्ति इंग्लिश भाषा के काउंटिंग को समझ नही पाते है, जिससे वह 1 मिलियन कितना होता है के बारें में भी नही जान पाते है।

अक्सर आप इंटरनेट और सोश्ल मीडिया साइट पर सुना होगा कि 1 Million Subscribers/Followers और Views इसके है

और सरकार ने किसी को एक मिलियन डॉलर किसी को सहायता के लिए दिया है। इन सभी बातें में हम सभी कन्फूज़ हो जाते है कि आखिर मिलियन किसे कहते है ?

भारत में इसके पूर्व समय में मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन इत्यादि जैसे काउंटिंग शब्दों को कुछ ही लोग प्रयोग में लाकर बोलते थे,

इससे दूसरे व्यक्ति वहाँ पर कन्फूज़ हो जाता था कि आखिर यह हिन्दी काउंटिंग में कितना होता होगा ? परन्तु आज यह शब्द इंटरनेट पर अंग्रेजी की बहुलता के कारण इस प्रणाली को भारत में भी जाना जाने लगे है।

हम लोग बचपन से इकाई, दहाई, सैकड़ा, हजार, लाख, करोड़, अरब के बारें में पढ़ते आ रहें है, लेकिन दुनिया के साथ खुद को भी उसी रूप में ढ़ालने के लिए अब हमें मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन इत्यादि काउंटिंग के बारें में भी जानना जरूरी हो गया है।

जिससे हम खुद को उस रूप में ढ़ाल सकते है, जैसे दुनिया के साथ दूसरे लोग कदम से कदम मिलाकर चल रहें है। इस आर्टिकल में आप मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन क्या होता है | 1 मिलियन, 1 बिलियन, 1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते है के बारें में जानने वालें है।

 

1 Million kitna hota Hai | एक मिलियन कितना होता है
1 Million kitna hota Hai Hindi main

 

1 Million kitna Hota Hai | एक मिलियन कितना होता है

भारतीय गणित प्रणाली के अनुसार 1 मिलियन को हिन्दी में 10 लाख कहते है, जिसके 1 के बाद आने वाली शून्य की संख्या 6 होती है, अर्थात 1, 000, 000 इसे हम 1 मिलियन कहते है।

मिलियन अंग्रेजी का शब्द होता है जो किसी लम्बे नंबर को छोटा बना के बोलने लिए प्रयोग किया जाता है।

जिस तरह भारतीय हिन्दी गणित प्राणली गिनती का क्रम से इकाई, दहाई, सैकड़ा, हजार, लाख, करोड़, अरब से शुरू होती है,

उसी तरह अँग्रेजी गणित प्राणली के अनुसार यह unit, ten, hundred, thousand, million, billion, trillion, quadrillion और Quintillion से शुरू होती है।

जिस तरह 10 लाख को हम 1, 000, 000 लिखते है उसी तरह 1 मिलियन को भी इसी प्रकार लिखी जाती है। इसे संछिप्त बनाने के लिए 1M लिखा जाता है, जिसमें M का तात्पर्य Million से होता है।

  • 1M = 10 लाख
  • 10M = 1 करोड़
  • 100M = 10 करोड़

 

हिंदी (इंडियन) काउंटिंग (गणितीय)

इस इंग्लिश काउंटिंग को पूरी तरीके से समझने से पहले हमें अपने भारतीय हिन्दी प्रणाली काउंटिंग के बारें में जानकारी होना आवश्यक है, क्योंकि हम इसी के जरिये पता कर सकते है कि एक मिलियन या बिलियन में कितना ज़ीरो (0) होता है

शब्दों में अंको में शून्य
इकाई 1
दहाई 10 1 शून्य
सैकड़ा 100 2 शून्य
हजार 1000 3 शून्य
दस हजार 10000 4 शून्य
लाख 100000 5 शून्य
दस लाख 1000000 6 शून्य
करोड़ 10000000 7 शून्य
दस करोड़ 100000000 8 शून्य
अरब 1000000000 9 शून्य
दस अरब 10000000000 10 शून्य
खरब 100000000000 11 शून्य
दस खरब 1000000000000 12 शून्य
नील 10000000000000 13 शून्य
दस नील 100000000000000 14 शून्य
पदम 1000000000000000 15 शून्य
दस पदम 10000000000000000 16 शून्य
शंख 100000000000000000 17 शून्य
दस शंख 1000000000000000000 18 शून्य
महाशंख 10000000000000000000 19 शून्य

 

इंग्लिश काउंटिंग Number Math’s

अब हमें English counting के बारें में जानना होगा, जिसके जरिये हम किसी संख्या को अपने हिन्दी भाषा में बदलकर उसे जान सकते है। जिसकी शुरुआत Unit से होकर Quintillion तक खत्म होती है।

English word counting Count in digit Zero
Unit 1
Ten 10 1 Zero
Hundred 100 2 Zero
Thousand 1000 3 Zero
Ten Thousand 10000 4 Zero
Hundred Thousand 100000 or 100K 5 Zero
One Million 1000000 6 Zero
Ten Million 10000000 7 Zero
One Hundred Million 100000000 or 100M 8 Zero
One Billion 1000000000 9 Zero
Ten Billion 10000000000 10 Zero
Hundred Billion 100000000000 11 Zero
One Trillion 1000000000000 12 Zero
Ten Trillion 10000000000000 13 Zero
Hundred Trillion 100000000000000 14 Zero
One Quadrillion 1000000000000000 15 Zero
Ten Quadrillion 10000000000000000 16 Zero
Hundred  Quadrillion 100000000000000000 17 Zero
Quintillion 1000000000000000000 18 Zero

 

काउंटिंग हिन्दी, शब्दों, अंकों और इंग्लिश शब्दों में

Counting in Hindi, words, numbers and English words अब अगर हम हिन्दी, शब्दों और इंग्लिश गणितीय शब्दों को एक साथ पढ़ें तब हमें इसके बारें में अधिक समझ बढ़ेगी और सीखने की उत्सुकता और बढ़ेगी।

Count in hindi word Count in digit Count in English word
इकाई 1 Unit
दहाई 10 Ten
सैकड़ा 100 Hundred
हजार 1000 Thousand
दस हजार 10000 Ten Thousand
लाख 100000 Hundred Thousand
दस लाख 1000000 One Million
करोड़ 10000000 Ten Million
दस करोड़ 100000000 One Hundred Million
अरब 1000000000 One Billion
दस अरब 10000000000 Ten Billion
खरब 100000000000 Hundred Billion
दस खरब 1000000000000 One Trillion
नील 10000000000000 Ten Trillion
दस नील 100000000000000 Hundred Trillion
पदम 1000000000000000 One Quadrillion
दस पदम 10000000000000000 Ten Quadrillion
शंख 100000000000000000 Hundred  Quadrillion
दस शंख 1000000000000000000 Quintillion

 

1K से लेकर 10 Trillion तक Indian Rupees

इस चार्ट को देखकर आप बड़े ही आसानी से English counting को हिन्दी में बदलकर कितना रुपया होती है, उसके बारें में पता कर सकते है।

K, Million, Billion, Trillion Indian rupees (रुपए)
1K 1,000 रुपए
10K 10,000 रुपए
100K 1 लाख रुपए
1 Million 10 लाख रुपए
10 Million 100 लाख रुपए / 1 करोड़ रुपए
100 Million 10 करोड़ रुपए
1 Billion 100 करोड़ रुपए / 1 अरब / 1000 मिलियन रुपए
10 Billion 1000 करोड़ रुपए
100 Billion 10,000 करोड़ रुपए
1 Trillion 1000 बिलियन रुपए / 10 खरब रुपए
10 Trillion 1 मिलियन बिलियन रुपए

 

English counting shortcut

  • 1 हजार = 1K
  • 10 हजार = 10K
  • 1 लाख = 100K
  • 10 लाख = 1M
  • 100 लाख = 100M या 1B
  • 1 करोड़ = 1B
  • 100 करोड़ = 100B या 1T
  • 1 अरब = 1T
  • 100 अरब = 100T

 

एक मिलियन डॉलर कितना होता है

1 Million kitna hota hai Indian rupees mein

गणितीय प्रश्न-उत्तर में अक्सर ऐसे सवाल पुछे जाते है, तो आपके जानकारी के लिए बता दें, 1 मिलियन डॉलर 10 लाख डॉलर के बराबर होता है। 1 मिलियन को लाख में लिखने के लिए हम 1 के बाद 6 जीरो लगाते हैं।

इस तरह अगर एक डॉलर की कीमत भारतीय रुपये में 70 माने तो 1 मिलियन डॉलर 7 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर होता है।

आज के डॉलर की सही कीमत के लिए आप गूगल पर जांच सकते है। वही 1 बिलियन को 100 करोड़ बोलते हैं। 1 बिलियन 1000 मिलियन के बराबर होता है और 1 मिलियन 10 लाख के बराबर होता है। चूंकि बड़ी संख्या को बोलने और लिखने में छोटा लगें, इसलिए विदेशों सहित भारत में मिलियन और ​बिलियन शब्दों का प्रयोग होता है।

 

1M Dollar equal to Indian rupees

जैसा कि आप शुरू से पढ़ते आ रहें है कि 1 मिलियन को 10 लाख बोला जाता है, जिस पर 1 के बाद लगने वाली शून्य की संख्या छ: होती है। अगर आपके पास 1 Million Dollar है और आप जानना चाहते है कि इसकी भारतीय रुपए में कीमत कितनी है

तब आप इसे बड़ी ही आसानी से जान सकते है। आप यह जानते होंगे कि भारतीय रुपया (INR) की कीमत डॉलर के मुक़ाबले कम या ज्यादा हर दिन होती रहती है। वर्तमान में 1 डॉलर ($) की कीमत लगभग 74 रुपए है। इसी के आधार पर आप 1 मिलियन डॉलर को रुपया में बदल सकते है।

1$ = 74 भारतीय रुपया

1M = 10 लाख डॉलर

$1M डॉलर = भारतीय रुपया

1000000 (10 लाख) X 74 (भारतीय रुपया) = 74000000 (7 करोड़ 40 लाख रुपया)

 

1 मिलियन के बराबर क्या होता है

आप इसे कई तरीके से जान सकते है। नीचे हमने आपकी सुविधा के लिए कुछ उदाहरण प्रस्तुत किए है, जो निम्नलिखित है: –

  • 1M = 10 लाख डॉलर
  • 1M = 74406000.00 भारतीय रुपया
  • 1M = 164243800.00 पाकिस्तानी रुपया
  • 1M = 118767000.00 नेपाली रुपया
  • 1M = 84961430.00 बंगलादेशी टाका
  • 1M = 6501900.00 चाइनिज युआन
  • 1M = 8556000.00 यूरो
  • 1M = 201631800.00 मैक्सिकन पेसो

 

FAQ’s 1 Million kitna hota Hai in Hindi

सवाल : 1 ट्रिलियन बराबर कितना होता है?

जवाब : 1 ट्रिलियन बराबर 10 खरब होती है। जिसे हम संछिप्त में 1T भी लिखते है। जिस पर शून्य की संख्या 12 होती है।

सवाल : 1 बिलियन किसे कहते है?

जवाब : 1 बिलियन को हिन्दी गणित प्रणाली के अनुसार 1 अरब कहते है। जिस पर शून्य की संख्या 9 होती है।

सवाल : 1 मिलियन डॉलर में कितने रुपए होते हैं?

जवाब : वर्तमान में 1 डॉलर की कीमत 74 भारतीय रुपया होती है, उसके अनुसार 1 मिलियन डॉलर में 74406000.00 भारतीय रुपये होती हैं।

सवाल : 1 मिलियन में कितने रुपए होते है?

जवाब : जैसा कि आपको पता होगा 1 मिलियन 10 लाख को कहते है, जिसे 1000000 रुपया भी लिखा जाता है।

सवाल :  200 मिलियन डॉलर कितना होता है?

जवाब : जिस तरह 1 डॉलर की कीमत 74 रुपए भारतीय रुपया होती है उसी तरह 200 मिलियन डॉलर की कीमत इसके साथ 74 को गुणा करने पर 10 करोड़ डॉलर होता है। जो 14874000000.00 भारतीय रुपया जितना होती है।

 

अंतिम शब्द

इस लेख में आपने 1 Million kitna hota hai (एक मिलियन कितना होता है) के बारें में जाना। आशा करते है आप मिलियन, बिलियन, ट्रिलियन क्या होता है | 1 मिलियन, 1 बिलियन, 1 ट्रिलियन में कितने जीरो होते है की पूरी जानकारी जान चुके होंगे।

आपको लगता है कि इसे दूसरे के साथ भी शेयर करना चाहिए तो इसे सोशल मीडिया पर सबके साथ इसे शेयर अवश्य करें। शुरू से अंत तक इस लेख को पढ़ने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रियास…