पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए – Pet me Gas ho to Kya Khana Chahiye

पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए – यदि आप बार – बार गैस की समस्या से परेशान हो रहे है, तो दवाओं की जगह आप अपने भोजन में कुछ बदलाव कर पेट में गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

पेट में गैस की समस्या आमतौर पर सामान्य होती है, लेकिन अधिक बढ़ने पर शरीर में कई जटिलताएं उत्पन्न कर सकती है।

कुछ ऐसे भी लोग है जो घर के भोजन की जगह बाहर का खाना अधिक पसंद करते है जिसमे भोजन का ठीक से पाचन न हो पाने के कारण भी गैस की समस्या हो सकती हैं।

यदि किसी व्यक्ति को पेट में गंभीर रूप से दर्द व गैस बन रहा है, तो घरेलु उपचार अपनाने की जगह चिकिस्तक से तुरंत संपर्क करना चाहिए। पेट से जुड़े समस्या को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए,

क्योंकि कोई भी छोटी समस्या आगे बढ़ने पर बड़ी समस्या का रूप ले लेती हैं। अक्सर लोग पेट में गैस बनने पर गैस की दवाओं का सेवन करते है साथ ही कुछ घरेलू उपचार का उपयोग करते हैं।

आमतौर पर उन लोगो में गैस की समस्या नहीं होती है जो अपने जीवनशैली में बदलाव रखते है, जैसे सही समय पर भोजन करना, नींद लेना साथ ही सुबह व्यायाम या योगा करते है। ऐसे लोगो की पाचन क्रिया काफी मजबूत रहती है क्योंकि यह अपने सेहत का खास ध्यान देते है।

कई, लोगो में पहले से कुछ स्वास्थ्य से जुडी बीमारियां मौजूद रहती है, इस वजह से गैस जैसी समस्या का इनको सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगो को अपनी दवा और भोजन का विशेष ख्याल रखना चाहिए उनको अपने खाने में क्या परहेज करना चाहिए जिससे पेट में गैस बनने की समस्या से बचा जा सकें।

गैस की समस्या व्यक्ति के डाईट पर भी निर्भर कर सकती है, इसलिए आपको अपने रोजाना के जीवनशैली व डाईट पर खास ध्यान देना चाहिए।

लोगो में सही जानकारी न होने के कारण भी पेट में गैस की समस्या का सामना करते है। चलिए आज के लेख में हम आप लोगो को पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए, पूरी जानकारी देने वाले हैं।

हमारे द्वारा नीचे दिए Pet mein Gas ho to Kya Khana Chahie के बारे में आप खासतौर पर ध्यानपूर्वक पढ़े जिससे आपके पेट में गैस बनने की समस्या से छुटकारा पा सकें।

 

Home Remedies for Gas
Home Remedies for Gas in Hindi

 

अनुक्रम

पेट में गैस हो तो क्या खाना चाहिए – Pet me Gas ho to Kya Khana Chahiye

जैसा की आपको पता है पेट में गैस की समस्या वैसे तो आम बात है. लेकिन यदि रोजाना पेट में गैस बन रही है या अधिक दर्द रहता है तो यह कोई बीमारी का संकेत भी हो सकता है इसलिए समस्या को बढ़ने से रोकने के लिए आपको चिकिस्तक से बात करनी चाहिए।

हालांकि, कई ऐसे लोग भी होते है जिनको पता है कि मसाले व तेल वाले भोजन अक्सर पेट में गैस बनाने का कारण बनते है, लेकिन फिर भी उनको यही खाना होता है जो की पेट में गैस बना देता हैं इसलिए आपको अपनी सेहत का ख्याल खुद रखना चाहिए।

 

पेट में गैस की समस्या दूर करने के उपाय और इलाज

यदि आपको पेट में Gas की समस्या पहले से हो रही है तो सबसे पहले अपने खाने में बदलाव करना चाहिए साथ ही जीवनशैली में सुधार जरुरी होता है।

कई बार लोगो में गैस की Problem होने पर सामान्य समझकर छोड़ देते है जो अधिक बढ़ने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न करते है।

इसके अलावा कुछ घरेलु उपचार भी अपना सकते है जो बिना किसी नुकसान के पेट में गैस की समस्या को दूर करती है।

अदरक में प्राकृतिक रूप से बहुत से गुण मौजूद है जो पेट में गैस की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है।

आपको बता दे, रोजाना अदरक की चाय का सेवन करने से पेट में बने गैस की समस्या दूर हो जाती है और शरीर में ताजगी का भी अनुभव होता हैं।

 एक कप पानी में कुछ अदरक के टुकड़े उबाल ले और एक कप में छान ले और आराम से पिये। 

पहले के ज़माने में हमारी दादी हमे पेट में गैस होने पर हींग में पानी मिलाकर पीने की सलाह देती थी, हींग में अच्छे मात्रा में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है

जो कई तरह की समस्या से आपको निजात दिला सकते है साथ ही आपकी गैस की समस्या को भी दूर कर सकते हैं। हींग का सेवन यदि भोजन में भी करते है तो गैस वैसे ही नहीं बनती है।

 

पेट में ज्यादा गैस बनती है तो खाएं – Pet Main Jyada Gas banati hai ?

यदि आप के भी पेट में ज्यादा गैस बनती है तो हम ने निचे कुछ घरेलु उपचार साझा किये है जिसके रोजाना इस्तिमाल से आप के पेट में गैस की समस्या से राहत मिल सकती है

 

पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए दही खाएं 

दही में अच्छी मात्रा में कैल्शियम व अच्छे बैक्टीरिया होते है जिसे प्रोबायोटिक्स कहते हैं,

हालांकि यह प्रोबायोटिक्स लंबे समय से आपके पेट की सूजन व पेट में मरोड़ को कम करने के साथ दस जैसे लक्षण को कम करने में मदद करते है। आपको अपने भोजन के साथ दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

पेट में गैस बनने पर सोया प्रोडक्ट का सेवन करना चाहिए 

सोया में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है जो आपके शरीर को मजबूत करने में मदद करता है साथ ही गैस बनने की समस्या को रोकता है। सोया को शाकाहारी माना जाता है लेकिन कई लोग सोया प्रोडक्ट को मांसाहारी भी कहते है।

आपको पता है दूध और दूध से बनी चीजे खाने से पेट में गैस की समस्या बनती है। आपको सोया पर आधारित वाले दूध व दही का सेवन करना चाहिए।

पेट में गैस अधिक बन रही है तो सोया प्रोडक्ट को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

 

पेट में गैस की समस्या से बचने के लिए हर्बल टी उपयोगी होती है 

चाय पीने के शौकीन को हर कोई होता है, लेकिन क्या जानते है चाय पीने से काफी फायदा भी होता है। यदि पेट में गैस की समस्या हो रही है तो हर्बल चाय बनाकर पीना चाहिए।

हर्बल चाय को आयुर्वेदिक चाय भी कह सकते है। जैसे – अदरक, पुदीना, काली मिर्च आदि कि चाय बनाकर पी सकते है, अपने रोजाना के चाय की जगह हर्बल चाय की आदत डालें। यह चाय पेट में गैस की समस्या को तुरंत ठीक कर आराम देता हैं।

 

चावल का सेवन करने पेट में गैस की समस्या से राहत मिले 

चावल एक ऐसा अनाज है जो हर किसी को भोजन के साथ शामिल करना पसंद है। चावल का सेवन करने से पेट में गैस की समस्या नहीं होती है।

चावल में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेड होता है जो शरीर में ऊर्जा के स्रोत को बढ़ावा देता है। यदि किसी व्यक्ति को पेट में अधिक गैस बन रही है, तो अनाज में ब्राउन चावल या बासमती को शामिल कर सकते हैं।

 

जीरा व सौंफ की चाय पेट में गैस बनने से छुटकारा दिलाएं 

जैसा की आपको हमने बताया पेट में गैस बनने पर भोजन में कुछ व तरल पदार्थ में बदलाव करने से पेट में गैस बनने की समस्या से बचाव किया जा सकता है।

यदि पेट में हमेशा गैस बनता है तो आपको सामान्य चाय की जगह जीरा व सौंफ की चाय बनाकर पीना चाहिए।

इन चाय में एंटी गुण मौजूद है जो पाचन क्रिया पर अच्छा प्रभाव डालते है और पेट में गैस बनने की समस्या को रोकते है। गैस बनने की समस्या आपको परेशान कर रही है तो आप इन चाय का सेवन करना शुरू कर दे।

इसके अलावा किसी व्यक्ति को जीरा से एलर्जी है तो चिकिस्तक से बात करे।

 

पेट में गैस की समस्या दूर करने के लिए अधिक पानी पीना चाहिए 

पानी पीना एक अच्छी आदत है जिसे हर किसी को अपनाना चाहिए और शरीर को हमेशा हाइड्रेड रखना चाहिए। बहुत से लोग कम पानी पीते है, इस वजह से शरीर से गंदगी बाहर नहीं निकल पाती है और अन्य बीमारी पैदा कर सकती है।

कुछ शोध के मुताबिक जितना अधिक पानी पीते है उतना अधिक शरीर में किसी तरह की बीमारी नहीं होती है। यदि पेट में गैस बनने की समस्या आपको हो रही है तो भोजन के साथ या बाद में अच्छे तरह से पानी पिना नहीं भूलना चाहिए।

 

सेब के सिरके का उपयोग कर पेट में गैस की समस्या से आराम पा सकते है

सेब के सिरके में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो संक्रमण को रोकने में मदद करता है, उसी तरह पेट में गैस बनने पर सेब के सिरका एक दवा की तरह काम करता है।

सेब का सिरका बहुत से बीमारियों में घरेलु उपचार के रूप में उपयोग किया जाता है, हालांकि पेट में गैस बनने पर आपको सेब के सिरके को गुनगुने पानी में मिलाकर पीना चाहिए,

इससे गैस की समस्या का तुरंत अंत होगा। बहुत से लोगो सेब के सिरके के बारे में अधिक जानकारी नहीं होने से इसका उपयोग नहीं कर पाते है। यदि आप गैस की परेशानी में है तो दवा की जगह सेब के सिरके का उपयोग करना शुरू कर दे।

 

पेट में गैस को तुरंत ठीक करने में नींबू का रस फायदेमंद होता हैं 

नींबू में कई तरह गुण मौजूद है जो आपके शरीर के कई तरह की बीमारियों के इलाज में मदद करती है। बहुत लोग समझ नहीं पाते है की पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए, तो आपको बता दे पेट में गैस बनने पर आप नींबू का उपयोग कर सकते है।

नींबू का रस आपके पाचन क्रिया को ठीक कर पेट में गैस बनने से रोकता है साथ ही भोजन को जल्दी पचाने में मदद करता है।

जिन लोगो को नहीं पता हो तो भोजन के साथ नींबू को शामिल कर सकते है या सलाद में भी नींबू के रस को डाल सकते है जो भोजन को पचाने में सही होता हैं।

यदि किसी व्यक्ति को नींबू से समस्या होती है तो उनको नींबू का उपयोग करने से पहले चिकिस्तक से सलाह ले।

 

जीरा पानी पेट के गैस का रामबाण इलाज है 

आपने बहुत से तरल पदार्थ का सेवन किया होगा लेकिन गैस को दूर करने का रामबाण इलाज केवल जीरा पानी करता है। बहुत लोग पेट में गैस बनने पर जीरा पानी का उपयोग घरेलु उपचार के तौर पर करते है।

यदि आपके पेट में गैस की समस्या बन रही है तो आप जीरा पानी ला उपयोग कर सकते है।

गैस्ट्रिक या गैस की समस्या के लिए जीरा या जीरा का तेल फायदेमंद होता है जो आपके लार ग्रंथियों को उत्तेजित कर आपके भोजन के पाचन क्रिया को मजबूत करता है।

जीरा पानी बनाने के लिए एक चम्मच जीरा ले व दो कप पानी में लगभग 10 से 15 मिनट तक अच्छी तरह उबाल ले और भोजन के बाद इस पानी को पियें।

 

पेट में गैस होने के कारण – Pet Main Gas Kyo Hota Hai 

पेट में गैस बनने के बहुत से कारण हो सकते हैं, आगे बताते हैं।

⦁ दूध दही वाले चीजे खाना

बहुत सी ऐसी चीज़े आती है जो दूध और दही से बनी होती है और लोगो खाने में अधिक पसंद आती है। अत्यधिक मात्रा में इनसे बनी चीजे का सेवन करने से यह गैस का कारण बनती हैं।

कई बार दूध में चीनी अच्छे से घुल नहीं पाता है जो पेट में गैस उत्पन्न करता हैं। यदि किसी व्यक्ति को पहले से गैस की समस्या है तो उनको दूध और दही से बने खाद्य पदार्थ से बचाव करना चाहिए।


स्मोकिंग करने की लत

स्मोकिंग लोगो का शौक बनता जा रहा है, जब की लोगो को पता है स्मोकिंग करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। मनुष्य के शरीर पर स्मोकिंग का काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।

आपको बता दे, सिगरेट को पीने से फेफड़ो व श्वसन तंत्र पर गंभीर प्रभाव डालते है। स्मोकिंग करने से धुआं आपके पेट व आंत पर बुरा प्रभाव डालता है।

पेट में गैस व अकड़न की समस्या उत्पन्न होने लगती है। गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए व्यक्ति को स्मोकिंग की आदत को बदलना चाहिए।


⦁ कब्ज की समस्या रहना 

कब्ज की समस्या वैसे तो आम होती है, लेकिन बहुत लोगो में कब्ज एक जटिल समस्या की तरह है।

कब्ज की समस्या पहले से है तो ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन बिलकुल भी न करे जिससे आपको पेट में गैस बनने की समस्या होने लगे। कब्ज की समस्या होने पर सामान्यतौर पर व्यक्ति को दो या तीन दिन तक मल त्याग ठीक से नहीं हो पाता हैं।

कब्ज के कारण व्यक्ति को तनाव होने लगता है। पेट में एसिड कई बार मुंह व पेट के नली में प्रवेश कर सकते है जो आपको नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में लोगो को अपने रोजाना की दिनचर्या को बदलना चाहिए साथ ही भोजन में कुछ बदलाव करना चाहिए।


⦁ उच्च कार्बोहइड्रेट का सेवन करना 

किसी भी तरह का भोजन करने से हमारे शरीर पर उसका खास प्रभाव पड़ता है, वह चाहे अच्छा हो या बुरा।

यदि कुछ प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करते है तो आपको ताकत मिलती है। दूसरी तरफ कुछ अलग सा भोजन जो आपके पेट में गैस की समस्या को उत्पन्न करता है।

इस कारण आप अपना कोई भी कार्य ठीक से नहीं कर पा रहे है, हालांकि कार्बोहाइड्रेड वाले खाद्य पदार्थ अक्सर पेट में गैस बनने का कारण बनते है।

यह आंत में सूजन व दर्द की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आप अगर केला, दलिया या रोटी का सेवन करते है तो काफी चबा चबा कर खाना चाहिए।


प्रोस्टेट फ़ूड का सेवन करना

आपको बता दे, आजकल के लोग घर के भोजन की जगह प्रोस्टेट फ़ूड अधिक खाने लगे है, इस वजह से पाचन तंत्र ठीक से हो नहीं पाता है जो पेट में गैस बनने का कारण बनता है।

लोगो में यह विचार आता है पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए। इसके अलावा हाई फ्रुक्टोज फूड्स की बात करे तो, इसमें अधिक मात्रा में फ्रुक्टोज होने से गैस की समस्या होने लगती है।

हाइड्रोजन व मीथेन ऐसी गैस होती है जो व्यक्ति के शरीर में दर्द व सूजन का कारण बनती हैं। यदि गैस से परेशान है तो अत्यधिक मीठे का सेवन से परहेज करें।


अपने इस लेख में हमने आपको बहुत सी जानकारियां एकत्रित की जो कि पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए से जुडी थी,

यदि आपने हमारे इस लेख को अच्छे से शुरुवात से अंत तक पूरा पढ़ा होगा तो आपको लेख में बताई गयी बातें की पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए के बारे में सटीक जानकारियां मिल गयी होंगी।

 

FAQ’ S – Pet me Gas ho to Kya Khana Chahiye in Hindi

सवाल: पेट में गैस कैसे होता हैं ?

पेट में गैस बनने का मुख्य कारण आपकी खराब जीवनशैली होती है, जिसमे आपके खाने का कोई सही समय नहीं होता है और इस वजह से पाचन ठीक से हो नहीं पाता है यह पेट में गैस बनाने लग जाती है।

सवाल: पेट में गैस होने पर क्या नहीं खाना चाहिए ?

यदि आपको पहले से पेट में गैस की समस्या हो रही है तो आपको अधिक तेल मसाले युक्त भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह पेट में एसिड बनाने लगते है। इसके अलावा जंक फ़ूड अधिक सेवन भी पेट में गैस की समस्या को बढ़ाता हैं।

सवाल: पेट में गैस होने की समस्या को कैसे दूर करें ?

पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए सबसे आसान तरीका नींबू के रस में कम से कम एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से गैस से आराम मिलता है। इसके अलावा काली मिर्च पेट के हाजमे के लिए अच्छा माना जाता है, तो आप इसका उपयोग भी कर सकते हैं।

सवाल: किन बीमारियों में पेट में गैस अधिक बनती हैं ?

चिकिस्तक के अनुसार आमतौर पर जिन लोगो में पेप्टिक अल्सर, गॉल ब्लाडर स्टोन या भोजन की थैली में कैंसर की समस्या, पैंक्रियाज की बीमारी, आंत की बीमारी, हार्ट और न्यूरोलॉजिकल गड़बड़ी जैसी समस्या होती है इनको पेट में गैस की समस्या अधिक हो सकती हैं।

सवाल: पेट में गैस को जड़ से कैसे खत्म करें ?

जी हां, यदि आपको पेट में गैस की समस्या को जड़ से खत्म करना है, तो आपको रोजाना सुबह गर्म पानी पीने की आदत बनानी चाहिए। गर्म पानी पेट को साफ करने में मददगार साबित होता है साथ ही गैस को बाहर निकालने में मदद करता है इसलिए आपको रोजाना गर्म पानी पीना चाहिए।


Conclusion

आज के हमारे इस लेख में हमने आपको किन चीजों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी है जिसे आपने पढ़ा है पेट में गैस बनने पर क्या खाना चाहिए और गैस को ठीक करने के लिए क्या उपाय हो सकते है

साथ ही पेट में गैस बनने का कारण क्या है इत्यादि के बारे में आपके विस्तारपूर्वक पढ़ा हैं।

इसके अलावा पेट में गैस से जुडी अन्य जानकारी के बारे में हमने ऊपर बताया है, हम आशा करते है कि आपको हमारा आज का लेख पसंद आया होगा तो यदि हमारे लेख से जुड़े कोई सवाल या कोई सुझाव है या किसी तरह की समस्या है तो हमे comment box में जरूर बताएं, धन्यवाद।